रामनगर/उत्तरकाशी (महानाद) : अपने 2 दोस्तों के साथ उत्तरकाशीघूमने गई ग्राम चिलकिया, रामनगर निवासी एक युवती लापता हो गई। यवती के भाई की तहरीर के आधार पर उत्तरकाशीपुर पुलिस ने युवती की गुमशुदगी दर्ज कर उसकी तलाश शुरु कर दी है। युवती के भाई ने उसके दोस्तों पर ही यवती के साथ कोई घटना कारित करने का शक जताया है।
ग्राम चिलकिया, रामनगर निवासी हर्षित पाण्डे पुत्र गोपाल पाण्डे ने मनेरी, उत्तरकाशी पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसकी बहन बबीता पाण्डे (24 वर्ष) दिनांक 25.05.2026 को अपने घर से दोस्तों हरमनपाल व हरमनप्रीत के साथ गढ़वाल के उत्तरकाशी घूमने के लिए गई थी, वह उत्तरकाशी में दोस्तों के साथ हर्षिल गई।
हर्षित ने बताया कि दिनांक 30.05.2026 को उन्हें जानकारी हुई कि उनकी बहन मिल नहीं रही है। उसके बाद वे लोग अपनी बहन को ढूंढने के लिए उत्तरकाशी, भटवाड़ी आए तो पता चला की उनकी बहन अपने उक्त दोस्तो के साथ दयारा बुग्याल के लिए गई थी तथा दिनांक 29.5.2026 को रात्रि होने के कारण वह दोस्तों के साथ गोई मे रुकी, उसके बाद से उनकी बहन का पता नहीं चल पा रहा है।
हर्षित ने कहा कि उन्हें शक है कि, हरमनपाल व हरमनप्रीत द्वारा उनकी बहन के साथ कोई घटना कारित कर दी है। उन्होंने अपनी बहन को खोजने की गुहार लगाई है।
मनेरी पुलिस ने अपील की है कि यदि आपने इस युवती को कहीं देखा है या इनके बारे में कोई जानकारी हो, तो तत्काल नीचे दिए गए नंबरों पर संपर्क करें।
– एसपी कार्यालय, उत्तरकाशी – 01374-222116
– थानाध्यक्ष, मनेरी – 9411112863
– जांच अधिकारी (आईओ) – 8193990347
– परिजनों का संपर्क नंबर – 7465949032




