spot_img
spot_img
Wednesday, June 24, 2026
spot_img

काशीपुर : विश्व पर्यावरण दिवस पर क्लीन एंड ग्रीन संस्था ने किया पौधरोपण

आकाश गुप्ता
काशीपुर (महानाद) : विश्व पर्यावरण दिवस पर क्लीन एंड ग्रीन काशीपुर द्वारा धार्मिक स्थलों पर पौधों सहित गमले लगाए गए। संस्था ने बाल सुंदरी मैया, महादेव, श्री गुरुद्वारा साहिब, नागनाथ मंदिर, चामुंडा मंदिर, गिरिताल मंदिर, खोखरा मंदिर आदि मंदिरों पर गमले सहित पौधे लगाकर पर्यावरण दिवस मनाया।

संस्था के प्रदेश अध्यक्ष विक्की कुमार सौदा ने बताया कि हमारी संस्था क्लीन एंड ग्रीन द्वारा पिछले 3 वर्षों से लगातार पर्यावरण एवं सामाजिक सेवा में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया जाता है। संस्था को पूरे उत्तराखंड से जनता का अपार सहयोग मिल रहा है एवं मुख्यमंत्री उत्तराखंड पुष्कर सिंह धामी संस्था के कार्यों की सराहना कई बार कर चुके हैं।

पौधारोपण कार्यक्रम में राष्ट्रीय संरक्षक सुखदेव सिंह नामधारी, कोषाध्यक्ष ओम प्रकाश विश्नोई, प्रदेश उपाध्यक्ष भरत सिंह बिष्ट, पवन कुमार टिन्नी, प्रदेश प्रवक्ता नेहा नेगी, महिला उपाध्यक्ष पूजा अरोरा, अवनीश चौहान, नवनीत विश्नोई, खेमचंद प्रजापति आदि मौजूद रहे।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles