spot_img
spot_img
Wednesday, February 25, 2026
spot_img

काशीपुर : मोटर चलाने गये युवक की करंट लगने से मौत

आकाश गुप्ता
काशीपुर (महानाद) : ट्यूबवेल पर मोटर चलाने के लिए स्टार्टर का बटन दबाते समय करंट लगने से एक युवक की मौत हो गई। जवान बेटे की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गयज्ञ।

बता दें कि ग्राम बांसखेड़ा कला (रायपुर खुर्द) निवासी निशान सिंह (22) पुत्र समीर सिंह पास में ही अपने खेत पर गया था। ट्यूबवेल पर मोटर चलाने के लिए स्टार्टर का बटन दबाते समय उसे अचानक करंट लग गया। इससे वह गंभीर रूप से झुलस गया। परिजन उसे मुरादाबाद रोड स्थित एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजन बिना पोस्टमार्टम कराए शव घर ले गए।

जानकारी देते हुए पिता समीर सिंह ने बताया निशान सिंह चार बहनों का इकलौता भाई था व अविवाहित था। मृतक की दो बड़ी बहनों की शादी हो चुकी है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles