spot_img
spot_img
Thursday, February 19, 2026
spot_img

शमशाद ने खुद को कुंवारा बता कर किये 12 निकाह, नाबालिग के पिता की शिकायत पर गया पकड़ा

पूर्णिया (महानाद) : एक व्यक्ति ने खुद को कुंवारा बताकर 12 निकाह कर डाले और आश्चर्य की बात यह है कि किसी भी बीबी को पता नहीं चला कि उसकी कोई और भी बीबी है।

जी हां, बिहार के पूर्णिया से एक गजब का मामला सामने आया है। पुलिस ने निकाह के लिए नाबालिग युवती का अपहरण करने वाले एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। आरोपी शमशाद उर्फ मनोवर पिछले 6 साल से पुलिस से बचता भाग रहा था। पूछताछ के दौरान उसने बताया कि उसने अब तक 12 लड़कियों को अपने प्रेम जाल में फंसाकर निकाह किया है। हर बार उसने अपने आप को कुंवारा बताकर निकाह किया है।

गिरफ्तार आरोपी शमशाद कोचाधामन थाना इलाके के अनारकली गांव का रहने वाला है। उसके खिलाफ अनगढ़ थाना क्षेत्र के बिजवार गांव के व्यक्ति ने 8 दिसम्बर 2015 को अपनी नाबालिग पुत्री के अपहरण का मामला दर्ज करवाया था। जिसमें एक सप्ताह बाद पुलिस ने किशनगंज के एलआरपी चौक के पास से अपहृत नाबलिग को बरामद कर लिया था। लेकिन शमशाद फरार चल रहा था।

मामले की जांच कर रहे शंकर सुमन सौरभ ने बताया कि युवती के पिता ने उसे नामजद आरोपी बनाया था। उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही थी। उसे बहादुरगंज थाना क्षेत्र के कोइडांगी गांव से छापेमारी कर गिरफ्तार किया गया है। जांच में खुलासा हुआ है कि आरोपी शमशाद अब तक एक दर्जन शादियां कर चुका है। पुलिस ने उसकी 7 बीवियों के बयान दर्ज किये हैं। उन्होंने बताया कि उन्हें झांसा देकर प्रेम जाल में फंसाया और फिर उनसे निकाह कर लिया।

गजब की बात यह है कि किसी भी बीबी को शादी से पहले नहीं पता था कि शमशाद शादीशुदा है। मामले में लगभग छह साल बाद पुलिस को कामयाबी मिली। शमशाद को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles