spot_img
spot_img
Friday, March 27, 2026
spot_img

काशीपुर : स्कूटी से भिड़ी बाइक, युवती सहित तीन लोग घायल

आकाश गुप्ता
काशीपुर (महानाद) : कुंडेश्वरी क्षेत्र में स्कूटी एवं बाइक की आमने सामने हुई जोरदार भिड़ंत में एक युवती सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। घायलों को उपचार के लिये एलडी भट्ट सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं स्कूटी सवार की हालत गंभीर बताई जा रही है।

ग्राम महादेव नगर निवासी प्रताप सिंह (23) पुत्र मुरारीलाल कुंडेश्वरी में काम करता है। वहीं ग्राम ब्रह्मनगर निवासी कोमल (21) पुत्री बलवीर भी कुंडेश्वरी में कोचिंग कर रही है। दोनों आज सुबह करीब 8ः30 बाइक से कुंडेश्वरी जा रहे थे। इस दौरान सामने से आ रही एक स्कूटी से उनकी बाइक की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार प्रताप सिंह व कोमल गंभीर रूप से घायल हो गये। दोनों को इलाज के लिए एलडी भट्ट उप जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया।

वहीं स्कूटी सवार भी गंभीर रूप से घायल हुआ है। उसे किसी निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई हैं।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles