spot_img
spot_img
Friday, March 27, 2026
spot_img

काशीपुर : विधायक के भाई से 2.5 करोड़ की ठगी का आरोपी मुंबई से गिरफ्तार, बीबी अब भी है फरार

आकाश गुप्ता
काशीपुर (महानाद) : भाजपा विधायक त्रिलोक सिंह चीमा के भाई गुरुदयाल से करीब 2.5 करोड़ रुपये की ठगी करने के मामले में फरार चल रहे मुख्य आरोपी को आईटीआई पुलिस ने मुंबई से गिरफ्तार कर लिया। वहीं, उसकी पत्नी पुलिस को चकमा देकर फरार होने में कामयाब हो गई।

बता दें कि 16 नवंबर 2017 को तत्कालीन विधायक हरभजन सिंह चीमा के पुत्र एवं वर्तमान भाजपा विधायक त्रिलोक सिंह चीमा के भाई गुरुदयाल सिंह चीमा ने आईटीआई थाने में तहरीर देकर बताया था कि वह बाजपुर रोड स्थित चीमा पेपर मिल के मैनेजिंग डायरेक्टर हैं। वर्ष 2014 में लोखंडवाला, अंधेरी, मुम्बई निवासी सुखप्रीत सिंह उर्फ विक्की और उसकी पत्नी कीर्ति उर्फ रूपा ने पेपर मिल मोडिफाई करने का झांसा देकर उनसे 2.48 करोड़ रुपये ठग लिए। पहली बार इस दंपत्ति ने 1.34 करोड़ रुपये की राशि 45 दिनों के भीतर सौ करोड़ की विदेशी मुद्रा किसी विंटर कैपिटल फंड अथवा फर्टिन इक्विटी इन्वेस्टर से दिलाने का भरोसा दिलाया। बाद में आरोपियों 1.14 करोड़ रुपये बतौर कर्ज ले लिए।

चीमा ने बताया कि यह राशि इस दंपत्ति को 31 मार्च 2014 तक लौटानी थी। आरोपियों ने कुल 2.48 करोड़ की रकम लेने के बाद न तो 100 करोड़ रुपये की विदेशी मुद्रा का प्रबंध कराया और न ही बतौर उधार लिए गए 1.34 करोड़ रुपये ही लौटाए। यह दंपत्ति मूल रूप से जालंधर (पंजाब) का रहने वाला है और कई वर्षों से मुंबई में रह रहा है।

गुरुदयाल सिंह की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पति-पत्नी के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर लिया था। न्यायालय ने दोनों आरोपियों के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया था। आईटीआई थाने के एसआई महेश चंद्र ने पुलिस टीम के साथ आरोपियों के मुंबई स्थित आवास पर दबिश देकर सुखप्रीत सिंह उर्फ विक्की को धर दबोचा जबकि उसकी पत्नी रूपा वहां से फरार होने में कामयाब हो गई।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles