spot_img
spot_img
Thursday, September 24, 2026
spot_img

काशीपुर – गिरीताल में नहीं कटेंगे पेड़ : कैलाश गहतोड़ी

आकाश गुप्ता
काशीपुर (महानाद) : गिरीताल रोड पर पेड़ों को काटने के लेकर हुए भारी विरोध के बाद आज वन निगम मंत्री कैलाश गहतोड़ी ने मौके पर पहुंच क्लीन एंड ग्रीन संस्था को पेड़ ना काटे जाने का आश्वासन दिया।

बता दें कि बीतें दिनों गिरीताल रोड पर हरे-भरे पेड़ काटे जाने की सूचना पर क्लीन एंड ग्रीन संस्था के पधाधिकारियों ने पेड़ काटे जाने का विरोध करते हुए जोरदार प्रदर्शन किया था। पेड़ को काटे जाने का मामले का संज्ञान लेते हुए वन निगम मंत्री कैलाश गहतोड़ी ने पेड़ ना काटे जाने का आश्वासन देते हुए कहा कि सिर्फ उन्ही पेड़ों को काटा जायेगा जो मार्ग अवरुद्ध कर रहे हैं। वहीं क्लीन एंड ग्रीन के सहयोग से एसडीएमअभय प्रताप सिंह, महापौर उषा चौधरी व एमएनए विवेक राय की उपस्थिति में गिरीताल पर दर्जनों पेड़ लगाये गये।

इस अवसर पर गिरीताल पार्षद विजय बॉबी, क्लीन एंड ग्रीन के प्रदेशाध्य्क्ष विक्की राजकुमार सौदा, वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष मनीष सपरा, प्रदेश कोषाध्यक्ष ओम प्रकाश विश्नोई, प्रदेश मंत्री प्रिंस अरोरा एड. सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles