spot_img
spot_img
Friday, February 27, 2026
spot_img

काशीपुर : पांच तमंचों के साथ पकड़ी गई नावेद-जावेद की जोड़ी

आकाश गुप्ता
काशीपुर (महानाद) : कोतवाली पुलिस व एसओजी टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए दो युवकों को 5 अवैध तमंचों के साथ गिरफ्तार किया है।

बता दें कि एसएसपी उधम सिंह नगर मंजूनाथ टीसी द्वारा जिला स्तर पर अवैध अस्लाहों की शिकायत पर एसपी काशीपुर चंद्रमोहन सिंह तथा सीओ वीर सिंह के नेतृत्व में एक पुलिस टीम का गठन किया गया। कोतवाल काशीपुर मनोज रतूड़ी क नेतृत्व में पुलिस टीम के प्रभारी एसआई धीरेन्द्र सिंह परिहार द्वारा बुधवार को एसआमजी टीम के साथ संयुक्त कार्यवाही अभियान के तहत संदिग्ध व्यक्ति/वस्तु एवं लोगों की चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर 1. मौ. नावेद उर्फ आलम पुत्र यामीन निवासी बांसफोड़ान, काशीपु तथा 2. मौ. जावेद पुत्र रिसाल अहमद निवासी चिल्किया, रामनगर ो मय अवैध 5 तमंचे 315 बोर व 3 जिन्दा कारतूस 315 बोर के साथ गिरफ्तार किया गया।

कोतवाल मनोज रतूड़ी ने बताया कि दोनों अभियुक्त शातिर किस्म के हैं व किसी घटना को अंजाम देने की फिराक में थे। दोनों के विरुद्ध पूर्व में भी अभियोग पंजीकृत है । इनके आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रहा है।

पुलिस टीम में कोतवाल मनोज रतूड़ी, एसएसआई प्रदीप मिश्रा, एसआई धीरेन्द्र सिंह परिहार, कां. गिरीश मठपाल, सुरेन्द्र सिंह तथा एसओजी काशीपुर टीम में प्रभारी एसआई रविन्द्र सिंह बिष्ट, कां. दीपक कठैत तथा विनय कमार शामिल थे।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles