spot_img
spot_img
Monday, March 2, 2026
spot_img

बिजनौर : आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में निकाली तिरंगा यात्रा

नीरज अग्रवाल
बिजनौर (महानाद) : आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में आज भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा की ओर से भाजपा जिला मुख्यालय से तिरंगा यात्रा निकाली गई।

बुधवार को भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा की ओर से तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा का शुभारंभ सदस्य विधान परिषद सरदार हरि सिंह ढिल्लों ने तिरंगा लहराकर किया। तिरंगा यात्रा सेंट मैरी चौराहे से होते हुए शक्ति चौक पर संपन्न हुई। यात्रा के दौरान भाजपा कार्यकर्ता भारत माता की जय के नारे लगाते चल रहे थे। इसके अलावा उन्होंने लोगो से ‘हर घर पर तिरंगा’ लगाने तथा देशभक्ति का जज्बा पैदा कर आजादी का अमृत महोत्सव धूमधाम से मनाने का आह्वान किया।

तिरंगा यात्रा में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष मलकीत सिंह, जिला महामंत्री कय्यूम राइन, जिला महामंत्री गुरनाम सिंह, मीडिया प्रभारी कमलजीत सिंह, रवेल सिंह, हरभजन सिंह अमन, अमजद अली, नबील खान, अंजार खान, खलीलुर रहमान, परविंदर सिंह, जीवन सिंह आदि सैकड़ों पदाधिकारी व कार्यकर्तागण मौजूद रहे।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles