spot_img
spot_img
Monday, October 19, 2026
spot_img

काशीपुर : चल रहा है 33 केवी लाईन पर काम, कल से 17 सितंबर तक बिजली फिर करेगी परेशान

आकाश गुप्ता
काशीपुर (महानाद): पिछले महीने से बिजली कटौती से परेशान लोगों के लिए फिर से परेशान करने वाली खबर है। कल दिनांक 4 सितंबर से एक बार फिर से नगर के अलग-अलग हिस्सों में बिजली कटौती की जायेगी।

बता दें कि 33/11 केवी उपकेन्द्र पक्काकोट से 132 केवी उपकेंद्र जसपुर तक 33 केवी लाईन एवं 132 केवी काशीपुर से 33 केवी एनडी नगर उपकेंद्र की 33 केवी लाईन के तार बदले जाने हैं। उक्त कार्य के लिए ठेकेदार ने शटडान की मांग की है। इसलिए आगामी 4 सितंबर से 17 सितंबर तक पूर्ण अथवा आंशिक रूप से बिजली कटौती की जायेगी।

उक्त कार्य के लिए 4, 7, 9, 12, 14, 16 तथा 17 सितंबर को प्रातः 9 बजे से सायं 6 बजे तक पूर्ण अथवा आंशिक रूप से बिजली कटौती की जायेगी। उक्त कटौती से पक्काकोट, अल्ली खां, काजीबाग, खालसा, गौतम नगर, मुरादाबाद रोड, थाना साबिक, किला एवं पक्काकोट से संबंधित अन्य क्षेत्र प्रभावित होंगे।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles