spot_img
spot_img
Friday, April 3, 2026
spot_img

जिस पत्नी की हत्या के आरोप में पति काट रहा था कार्ट के चक्कर, वह उड़ा रही थी प्रेमी संग गुलछर्रे

बागपत (महानाद) : जिस पत्नी की हत्या के आरोप में एक साल से कोर्ट के चक्कर लगा रहा था वह पत्नी अपने प्रेमी के साथ कोर्ट मैरिज कर गुलछर्रे उड़ा रही थी और लोनी, गाजियाबाद में मजे से रह रही थी। जब पुलिस को पता चला तो वह महिला को थाने लेकर आई। पूछताछ करने पर उसने कहा कि वह अपने दूसरे पति के साथ खुश है और उसी के साथ रहना चाहती है। जिसके बाद पुलिस ने उसे छोड़ दिया तथा उसकी हत्या के मामले में अंतिम रिपोर्ट लगाने की तैयारी शुरु कर दी है।

मामले की जानकारी देते हुए ग्राम अमीपुर, बालैनी, बागपत निवासी बिजेंद्र ने बताया कि 18 मई 2021 को वह अपनी गाड़ी से मेरठ की सब्जी मंडी गया था। जब लौट कर घर वापस आया तो उसकी पत्नी पूजा उसे घर पर नहीं मिली जिस पर उसने थाने में पूजा की गुमशुदगी दर्ज कराई। वहीं पूजा के न मिलने पर ग्राम सोरखा, नोएडा निवासी पूजा के भाई कालूराम ने 27 मई 2021 को थाना बालैनी में बिजेंद्र के खिलाफ पूजा की हत्या करने की रिपोर्ट दर्ज करवा दी। जिसके बाद बिजेंद्र ने अपनी गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट से स्टे ले लिया।

उधर, मामले में जानकारी देते हुए सीओ खेकड़ा विजय चौधरी ने बताया कि पूजा के लोनी के इंद्रापुरी क्षेत्र में रहने की सूचना मिली थी। जिस पर पुलिस वहां से उसे लेकर थाने पहुंची तो उसने बताया कि उसने ढिकौली निवासी अनुज के साथ कोर्ट मैरिज कर ली है। इस समय अनुज एक मुकदमे में डासना जेल में बंद है। उसके खिलाफ और भी कई मामले दर्ज हैं।

सीओ ने बताया कि पूजा को बिजेंद्र के एक रिश्तेदार ने लोनी में देखा था जिस पर उसने बिजेंद्र को इसकी जानकारी दी। पूजा ने घर से जाने के बाद अपने मोबाइल का सिम निकालकर फेंक दिया था और उसके मोबाइल में तब कोई अन्य सिम भी नहीं चल रहा था। इसलिए जांच में उसका कुछ पता नहीं चला। लेकिन बाद में उसने पुराने मोबाइल में नया सिम डाल लिया था। बिजेंद्र से सूचना मिलने के बाद पुलिस ने दोबारा सर्विलांस टीम से मदद ली तो उसके नए ठिकाने का पता चल गया।

बिजेन्द्र ने बताया कि वह गाड़ी चलाता है। उसकी शादी 12 साल पहले सोरखा निवासी पूजा से हुई थी जिससे उसके तीन बच्चे हैं, जिनका पालन पोषण वह कर रहा है। हत्या का मुकदमा दर्ज होने के बाद से वह लगातार अपने बचाव के लिए भागदौड़ में लगा हुआ है। मुकदमे की पैरवी करने में उसकी तीन बीघा जमीन बिक गई है। उसने कहा कि पत्नी के लापता होने के बाद वह खुद भी पुलिस के साथ मिलकर उसकी तलाश कर रहा था, लेकिन ससुराल वालों ने उसके खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज करा दिया। जिससे वह काफी परेशान हुआ और गांव में बदनामी भी हुई। अब ससुराल वालों के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दर्ज करूंगा।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles