spot_img
spot_img
Wednesday, March 18, 2026
spot_img

काशीपुर : दीपक बाली और विधायक चीमा ने किया बालाजी की विशाल शोभायात्रा का शुभारंभ

विकास अग्रवाल
काशीपुर (महानाद) : श्री बालाजी महाराज के 31वें विराट नगर भ्रमण के अवसर पर निकाली गई विशाल शोभायात्रा का भाजपा नेता दीपक बाली और विधायक त्रिलोक सिंह चीमा ने श्री बालाजी की चरणों में दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया और समस्त समाज के लिए मंगल कामनाएं की। पूजा अर्चना महंत रमेश अरोरा ने कराई ।

बैंड बाजों की मधुर धुन के साथ यह शोभायात्रा सांय करीब 4.30 बजे किला बाजार से शुरू हुई और नगर के मुख्य बाजार, महाराणा प्रताप चौक व रामनगर रोड होते हुए जसपुर खुर्द स्थित श्री बालाजी मुक्तिधाम मंदिर पहुंची। शोभायात्रा में बालाजी के सैकड़ों भक्त स्त्री पुरुष एवं बच्चे बालाजी की ध्वजा लेकर जयकारे लगाते हुए चल रहे थे। शोभायात्रा में शामिल महाकाल, खाटू जी श्याम, बांके बिहारी, शिव परिवार, वैष्णों माता, राम दरबार एवं बालाजी की भव्य झांकियों का जगह-जगह दर्शन कर शहरवासियों ने पुष्प वर्षा की।

शोभायात्रा में अनिल वर्मा, अनिल चावला, आकाश रजत, राधेश्याम प्रजापति, मनोज सेठी, राकेश कुमार, पंडित रूपेश शास्त्री, प्रेम शास्त्री, अनिल कपूर, आकाश गर्ग, सुनील कुमार प्रजापति आदि का विशेष योगदान रहा।

वहीं धर्म यात्रा महासंघ के महामंत्री केके अग्रवाल, पवित्र शर्मा अमित सक्सेना सहित अनेक भक्तजन मौजूद थे। शोभायात्रा के मुक्तिधाम पहुंचने पर विशाल भंडारे और रात्रि 9 बजे से विशाल जागरण का आयोजन किया गया है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles