spot_img
spot_img
Tuesday, October 20, 2026
spot_img

मां बाल सुंदरी देवी मंदिर एवं शीतला माता मंदिर सहित कई मंदिरों में बांटा गया अन्नकूट का प्रसाद

आकाश गुप्ता
काशीपुर (महानाद) : गोवर्धन पर्व पर चैती मेला परिसर स्थित मां बाल सुंदरी देवी मंदिर एवं मुखर्जी नगर स्थित श्री शीतला माता मंदिर सहित अन्य मंदिरों में अन्नकूट प्रसाद बांटा गया।

बुधवार को गोवर्धन पूजा पर चैती मेला परिसर स्थित मां बाल सुंदरी मंदिर में समाजसेवी आनंद कुमार व सभासद अनिल कुमार ने अन्नकूट प्रसाद का वितरण किया। यहां मेयर ऊषा चौधरी, विकास पंडा, नीरज कांडपाल आदि मौजूद रहे।

वहीं द्रोणा सागर मंदिर समेत अन्य मंदिरों में भी गोवर्धन पूजा पर अन्नकूट का प्रसाद बांटा गया।

उधर, मुखर्जी नगर स्थित श्री शीतला माता मंदिर, पक्काकोट स्थित काली माता मंदिर, मुंशीराम चौराहा स्थित शिव मंदिर, लाहौरियान स्थित बालाजी मंदिर, मुख्य बाजार स्थित शिव मंदिर, हनुमान मंदिर, डॉ. लाइन स्थित नील कंठेश्वर मंदिर आदि विभिन्न मंदिरों में अन्नकूट का प्रसाद बांटा गया।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles