spot_img
spot_img
Thursday, May 21, 2026
spot_img

सौरभ अग्रवाल बने उत्तराखण्ड पत्रकार यूनियन के नगर अध्यक्ष

काशीपुर (महानाद) : राष्टीय प्रेस दिवस के उपलक्ष में आयोजित बैठक में प्रेस के महत्व को दर्शाते हुए एक दूसरे को शुभकामनाएं दी गयी। तथा सौरभ अग्रवाल (गर्ग) को उत्तराखण्ड पत्रकार यूनियन का नगर अध्यक्ष बनायागया।

राष्टीय प्रेस दिवस के अवसर पर बुधवार को आवास विकास स्थित उत्तराखण्ड पत्रकार यूनियन के कार्यालय ‘अभिमन्यु टाइम्स’ पर आयोजित हुई बैठक में पत्रकारों ने एक दूसरे को बधाई दी तथा एक जुट रहने पर बल दिया। उक्त बैठक में पत्रकारिता की गंभीरता को देखते हुए सच एवं स्पष्ट पत्रकारिता करने का प्रण लिया गया। बैठक में उत्तराखण्ड पत्रकार यूनियन देहरादून के उधम सिंह नगर के जिला महामंत्री विनोद सिंह ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि पत्रकार छोटा-बड़ा नहीं होता। पत्रकारों के हित में कार्य करना उनकी प्राथमिकता है। सभी पत्रकारों को अपने हितों की रक्षा हेतु स्वयं आगे आना होगा, तभी पत्रकारों को अपने अधिकारों का ज्ञान भी होगा।

उक्त बैठक मेें सौरभ अग्रवाल ‘गर्ग’, मनोज शर्मा, मनीष सपरा, नीरज ठाकुर, जयपाल सिंह अहेरिया, सावित्री देवी, हरिओम अरोरा, किशन गुप्ता, प्रकाश पंुज, रवि शर्मा, राजीव चौहान आदि पत्रकार उपस्थित रहे।

राष्टीय प्रेस दिवस के शुभ अवसर पर उत्तराखण्ड पत्रकार यूनियन के जिला महामंत्री विनोद सिंह द्वारा अभिमन्यु टाइम्स के सम्पादक एवं क्षेत्र के जाने माने पत्रकार सौरभ अग्रवाल को काशीपुर का सर्वसम्मति से नगर अध्यक्ष मनोनीत किया गया। अग्रवाल के अध्यक्ष मनोनीत होने पर उन्हें प्रदेश इकाई, जिला इकाई व उपस्थित पत्रकारों ने बधाई दी व उनसे आशा की गयी कि वे पत्रकारों के हितों के लिये संघर्ष करते रहेंगे।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles