spot_img
spot_img
Saturday, March 7, 2026
spot_img

जसपुर: भाजपा जिलाध्यक्ष बनने पर डाॅ. सिंघल ने हुकुम सिंह को खिलाया बधाई का लड्डू

पराग अग्रवाल
जसपुर (महानाद) : भाजपा अनुसूचित मोर्चा के जिलाध्यक्ष बनने के बाद प्रथम बार जसपुर आगमन पर हुकुम सिंह एडवोकेट का भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने सिंघल नर्सिंग होम पर माल्यार्पण कर मिष्ठान खिलाकर स्वागत किया।

इस अवसर पर पूर्व विधायक डाॅ. शैलेंद्र मोहन सिंघल ने हुकुम सिंह को नए दायित्व के लिए शुभकामनाएं दी और संगठन की मजबूती पर जोर दिया। जिला महामंत्री डाॅ. सुदेश चैहान ने कार्यकर्ताओं को आगामी कार्यक्रमों की जानकारी और एकजुटता का संदेश दिया। नवनियुक्त जिलाध्यक्ष हुकुम सिंह ने कार्यकर्ताओं को आगामी निकाय चुनाव और लोकसभा चुनाव के लिए जुटने का आह्वान किया।

इस अवसर पर भाजपा के निवर्तमान अध्यक्ष सुधीर विश्नोई, तरुण गहलौत , मंडी उपाध्यक्ष सरवन सिंह, विनोद प्रजापति, प्रधान संघ अध्यक्ष ब्रह्मानंद लाहोरी, ग्राम प्रधान अनिल चैहान, मनोज चैहान, ब्रजवीर चैधरी, अशोक खन्ना, मंगुलाल, डाॅ. शिव किशोर, बृजेश गिरी, शाहिद सेनापति, अश्वनी अरोरा, मदनलाल प्रजापति, अभिषेक आर्य, आशीष चैहान, बृजेश चैहान, ब्रजेश जोशी, गगन सिंह, अनुराग गौतम, निखिल राजपूत, अनिल नागर, चेतन बंसल, पीयूष जोशी, प्रदीप कुमार, अंकुर सक्सेना, आशीष कुमार आदि मौजूद रहे।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles