spot_img
spot_img
Thursday, August 20, 2026
spot_img

काशीपुर : कटोराताल में लोक लाज के डर से पॉलिथीन में लपेटकर फेंक दिया नवजात का शव

आकाश गुप्ता
काशीपुर (महानाद) : नगर के कटोराताल क्षेत्र में पॉलिथीन में लिपटे एक नवजात शिशु का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिशु के परिजनों की तलाश शुरू कर दी है।

आपको बता दें कि नगर के कटोराताल क्षेत्र में आज एक शर्मनाक घटना ने मानवता को तार-तार कर दिया। कटोराताल क्षेत्र में किसी निष्ठुर मां ने नवजात शिशु के शव को पाॅलिथीन में लपेट कर फेंक दिया। सुबह जब मीट बाजार के पास लोगों ने एक पाॅलिथीन में नवजात शिशु का शव देखा तो सन्न रह गये। जिसकं बाद लोगों ने इसकी सूचना कटोराताल पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने नवजात का शव कब्जे में ले लिया और मामले की जांच में जुट गई।

वहीं नवजात शिशु का शव मिलने से क्षेत्र में चर्चाओं का बाजार गर्म है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles