spot_img
spot_img
Friday, March 6, 2026
spot_img

अग्रवाल सामाज एकता अभियान ने किया श्री राधा नाम संकीर्तन व फूलों की होली का आयोजन

आकाश गुप्ता
काशीपुर (महानाद) : अग्रवाल समाज एकता अभियान के सहयोग से श्री राधा नाम संकीर्तन एवं फूलों की होली नामक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान संकीर्तन में मौजूद महिलाएं राधा कृष्ण के भजनों पर झूमने को मजबूर हो गईं।

आपको बता दें कि फाल्गुन मास में होली के त्यौहार के मद्देनजर विभिन्न संस्थाओं द्वारा बैठकी होली और फूलों की होली समेत अन्य कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी के तहत अग्रवाल समाज एकता अभियान काशीपुर की टीम के सहयोग से श्री राधा नाम संकीर्तन व फूलों की होली का आयोजन गीता भवन काशीपुर में किया गया। कार्यक्रम के दौरान वहां मौजूद सभी भक्त राधा कृष्ण के भजनों पर तथा होली के गीतों पर पूरी तरह से मंत्रमुग्ध नजर आए। वहीं मौजूद महिलाएं भजनों पर झूमती दिखाई दीं।

 

इस दौरान अग्रवाल समाज एकता अभियान की राष्ट्रीय सचिव सुरभि अग्रवाल ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि फाल्गुन मास में इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। भारी संख्या में पहुंचे भक्त बांके बिहारी के रंग में पूरी तरह से रंग चुके हैं और सभी ने कार्यक्रम का पूरा आनंद लिया है। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम की एकादशी कमेटी के द्वारा भी कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पूर्ण सहयोग दिया गया है। कार्यक्रम के दौरान भजन, नृत्य, बधाईयां, फूलों की होली आदि कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण बरसाने से आया रंग रहा जो कि सभी ने एक दूसरे को लगाया। उन्होंने बताया कि प्रथम बार इस कार्यक्रम को अग्रवाल समाज एकता अभियान द्वारा सार्वजनिक रूप से मनाया गया है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles