spot_img
spot_img
Friday, February 27, 2026
spot_img

जसपुर : किसान यूनियन ने लगाई आवाज, ब्रज भूषण को करो गिरफ्तार

पराग अग्रवाल
जसपुर (महानाद) : भारतीय किसान यूनियन जसपुर के कार्यकर्ताओं ने ब्लॉक अध्यक्ष अमनप्रीत सिंह के नेतृत्व में अनाज मंडी परिसर में बैठक कर दिल्ली जंतर मंतर पर महिला पहलवानों के धरना प्रदर्शन को समर्थन देते हुए प्रधानमंत्री को संबोधित 2 सूत्रीय ज्ञापन उप जिलाधिकारी की अनुपस्थिति में तहसीलदार पूनम पंत को सौंपा।

तहसीलदार को सौंपे ज्ञापन में किसानों ने मांग की कि कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष ब्रज भूषण शरण को बर्खास्त कर तुरंत गिरफ्तार किया जाये तथा जंतर मंतर पर महिला पहलवानों के धरने प्रदर्शन पर पुलिस एवं अर्धसैनिक बलों की घेराबंदी को समाप्त किया जाये।

भारतीय किसान यूनियन के ब्लॉक अध्यक्ष अमनप्रीत सिंह ने कहा कि जिन महिला पहलवानों ने अंतरराष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिताओं में पदक जीतकर पूरी दुनिया में अपने देश का नाम रोशन किया। उनका कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष ब्रज भूषण शरण सिंह ने यौन दुराचार किया। जिसके विरोध में पीड़ित महिला पहलवान जंतर मंतर पर बीते कई सप्ताह से धरना प्रदर्शन कर रही हैं।

इससे पूर्व भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने बैठक कर क्षेत्र में निकल रही नहर एसवाईएल के मुद्दे पर चर्चा की। हरियाणा पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए भारतीय किसान यूनियन के 50 पदाधिकारियों की रिहाई की मांग करते हुए धरना प्रदर्शन की चेतावनी दी। वहीं जसपुर क्षेत्र में विद्युत विभाग द्वारा किसानों को ट्यूबवैलों के नए कनेक्शन, ट्रांसफार्मर, खंबे आदि उपलब्ध कराए जाने की संबंधित अधिकारियों से मांग की।

इस मौके पर चौधरी किशन सिंह, धर्म सिंह, प्रेम सिंह सहोता, ललित उप्रेती, राजेंद्र सिंह, जसवंत सिंह, रणजीत सिंह, सलविंदर सिंह, जागीर सिंह, धर्मेंद्र सिंह, दर्शन सिंह देओल, कृष्ण कुमार, राजेंद्र सिंह आदि दर्जनों भाकियू कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles