spot_img
spot_img
Friday, April 10, 2026
spot_img

काशीपुर : पुलिस ने अभियान चलाकर 200 खानाबदोशों को भगाया

विकास अग्रवाल
काशीपुर (महानाद) : पुलिस ने घुमंतू प्रजाति के लोगों (खानाबदोश) के विरुद्ध अभियान चलाकर उन्हें शहर से खदेड़ दिया।

मामले की जानकारी देते हुए कटोराताल पुलिस चौकी इंचार्ज नवीन बुधानी ने बताया कि घुमंतू लोगों के द्वारा राहगीरों से छीनाछपटी, जनता से दुर्व्यवहार, शराब पीकर हंगामा करने की काफी शिकायतें प्राप्त हो रही थीं। जिस पर एक्शन लेते हुए पुलिस द्वारा करीब 200 से ज्यादा घुमंतू लोगों को खदेड़कर उन्हें ट्रेन में बिठाकर काशीपुर क्षेत्र से बाहर किया गया। जिससे काशीपुर की जनता व स्थानीय निवासियों ने राहत की सांस ली और पुलिस का आभार व्यक्त किया।

पुलिस टीम में कटोराताल चौकी इंचार्ज नवीन बुधानी, का. प्रेम कनवाल व काशीपुर की समस्त गश्त पार्टियां मौजूद रहीं।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles