spot_img
spot_img
Sunday, June 7, 2026
spot_img

रुद्रपुर : हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया हरेला पर्व

रुद्रपुर (महानाद) : हरेला पर्व के सुअवसर पर जनपद प्रभारी मंत्री गणेश जोशी, जिलाधिकारी उदयराज सिंह एवं सीडीओ विशाल मिश्रा ने शिवालय मंदिर क्षेत्र में वृक्षारोपण किया और पूजा अर्चना कर देशदृप्रदेश की खुशहाली, तरक्की, चहुंमुखी विकास एवम दैवीय आपदाओं के प्रकोप से राज्य व देश को बचाने की कामना की। तथा सभी को हरेला पर्व की बधाई दी।

इस अवसर पर जनपद प्रभारी मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि हरेला पर्व पर्यावरण के संरक्षण का प्रतीक है। हम सबको अधिक से अधिक संख्या में और पूरी निष्ठा से इस पर्व को मनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि हम सब अब भी पर्यावरण को संरक्षित करने के लिए सचेत नहीं हुए तो हमारी आने वाली पीढ़ी को इस जलवायु परिवर्तन से होने वाले दुष्प्रभाव झेलने पड़ेंगे। उन्होंने कहा कि पर्यावरण के दृष्टिगत हमें अपनी जीवन शैली, रहन-सहन, खान-पान आदि व्यापक चीजों जिससे जलवायु परिवर्तन हो रहा है, उन सभी में बदलाव करना पड़ेगा।

जोशी ने कहा कि जलवायु परिवर्तन के कारण मानसून के समय वर्षा न होना एवं बिना मानसून के अत्यधिक वर्षा होने से हमारी फसल चक्र प्रभावित होगी, फसल चक्र प्रभावित होने से हम सबके सामने खाद्य संकट जैसी कई समस्याऐं खड़ी हो सकती है। उन्होंने कहा कि हरेला पर्व पर्यावरण के संरक्षण, हरियाली, खुशहाली उन्नति का पर्व है। हम सबको प्रयास करना होगा कि इस पर्व के जो भाव हैं वह सिर्फ हम तक ही सीमित न हो अपितु अन्य राज्यों भी अपने साथियों तक पहुंचे और हरेला पर्व को पूर्ण मन से मनायें। उन्होंने कहा कि जो वृक्ष हम सब लगाते हैं उसे देखें कि अगले वर्ष वह कितना बड़ा हुआ है और उसकी पूरी देखभाल करें।

इस अवसर पर जिलाधिकारी उदयराज सिंह ने कहा कि हम सबने जलवायु परिवर्तन के बारे में पढ़ा था किन्तु आज देख भी रहे है, जहां बारिश होनी चाहिए थी वहां बारिश नहीं हो रही है और जहां वर्षा की आवश्यकता नहीं है वहां अत्यधिक वर्षा हो रही है। उन्होंने कहा कि जलवायु परिर्वतन के कारण विश्व को ग्लोबल वार्मिंग का सामना कर रहा है और विश्व पर्यावरणीय असंतुलन से जूझ रहा है। उन्होंने कहा कि विश्व को जलवायु परिवर्तन के कारण कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि भविष्य के प्रति अभी से सचेत होना होगा।

इसके बाद जिलाधिकारी उदयराज सिंह तथा सीडीओ विशाल मिश्रा ने संजय वन, कैम्प कार्यालय परिसर में वृक्षारोपण किया।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles