spot_img
spot_img
Sunday, October 25, 2026
spot_img

काशीपुर ब्रेकिंग : काशीपुर बार एसोसिएशन अध्यक्ष गिरफ्तार

विकास अग्रवाल
काशीपुर (महानाद): पुलिसकर्मी के साथ फोन पर गाली-गलौच करने के आरोपी काशीपुर बार एसोसिएशन अध्यक्ष संजय चौधरी को पुलिस ने आज गिरफ्तार कर लिया।

आपको बता दें कि 9 अगस्त 2023 को काशीपुर कोतवाली में तैनात कां. हरि सिंह ने मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया था कि वारंट तामील करने के संबंध में जब उन्होंने काशीपुर बार एसोसिएशन अध्यक्ष संजय चौधरी को कॉल की तो वे शराब के नशे में थे और उन्होंने फोन पर ही उनके साथ गाली-गलौच करते हुए पहाड़ी कहते हुए अपमानजनक भाषा का प्रयोग किया। उक्त घटना का ऑडियो भी सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है।

हरि सिंह की तहरीर के आधार पर पुलिस ने काशीपुर बार एसोसिएशन अध्यक्ष संजय चौधरी के खिलाफ धारा 504/506/186/153ए आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज कर आज सुबह उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles