spot_img
spot_img
Tuesday, September 1, 2026
spot_img

काशीपुर अर्बन को-आपरेटिव बैंक लि. की तैतीसवीं वार्षिक साधारण सभा सम्पन्न

विकास अग्रवाल
काशीपुर (महानाद) : काशीपुर अर्बन को-आपरेटिव बैंक लि. की तैतीसवीं वार्षिक साधारण सभा होटल गौतमी हाइट्स, बाजपुर रोड, काशीपुर में संपन्न हुई, जिसमे बैंक का वर्ष 2022-23 का वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया।

आपको बता दें कि 31-03- 2023 को बैंक का डिपॉजिट 22939.15 लाख, ऋण वितरण 13555.28 लाख, बैंक की कार्यशील पूँजी 25,812.25 लाख रही तथा आगामी वर्ष हेतु निक्षेपों पर 3,000 लाख रुपए व ऋण वितरण में 3,000 लाख रुपए की वृद्धि हेतु लक्ष्य रखा गया।

इस अवसर पर बैंक के कर्मचारियों को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिये वर्तमान सचिव/महाप्रबंधक अजय गर्ग, पूर्व सचिव अनिल पन्त, शाखा प्रबंधक बाजपु रोड ब्रह्मपाल सिंह व शाखा प्रबंधक मनोज राणा को प्रोत्साहन स्वरुप मुख्य अतिथि पीसीयू अध्यक्ष राम मेहरोत्रा द्वारा पुरुस्कृत किया गया। इसके अतिरिक्त बैंक के पूर्व सचिव जीवन तिवारी को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर बैंक के अध्यक्ष अजय टंडन, उपाध्यक्ष ईश्वर चन्द्र गुप्ता, संचालक देवेन्द्र सिंह, सौरभ अग्रवाल सीए, हरीश कुमार सिंह एडवोकेट, अजय शर्मा, मनोज अग्रवाल, जितेन्द्र कुमार, बाल कृष्ण रस्तोगी, आशीष कुमार, अनुराधा एवं रेनू चौबे सहित बैंक के मुख्यालय प्रबंधक अनिल पन्त, राजीव अग्रवाल, सुधांशु वर्मा, ऋषभ कौशिक आदि मौजूद रहे।

बैंक के सचिव अजय गर्ग द्वारा प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की गयी। सभा के अंत में बैंक उपाध्यक्ष ईश्वर चन्द्र गुप्ता द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया गया।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles