spot_img
spot_img
Thursday, February 26, 2026
spot_img

BJP का साथ छोड़ इस पार्टी में शामिल हुए पूर्व विधायक, कही ये बात…

उत्तराखंड की राजनीति से बड़ी खबर आ रही है। बताया जा रहा है कि पूर्व विधायक एवं राज्यमंत्री रहे ज्ञानचंद ने भाजपा को बड़ा झटका दिया है। उन्होंने BJP का साथ छोड़ नई पारी की शुरुआत करते हुए प्रदेश की क्षेत्रीय राजनीतिक पार्टी सुराज सेवा दल का दामन थाम लिया है। उनके साथ अन्य लोगों ने भी क्षेत्रीय राजनीतिक पार्टी सुराज सेवा दल की सदस्यता ली है।

मिली जानकारी के अनुसार उत्तरकाशी से पूर्व विधायक के साथ ही दो ग्राम प्रधानों ने भी स्वराज सेवा दल जॉइन किया है। देहरादून प्रेस क्लब में प्रेस वार्ता कर सुराज सेवा दल के प्रदेश अध्यक्ष रमेश जोशी ने फूल मालाओं के साथ उनका स्वागत किया है। इस दौरान पूर्व विधायक ने कहा कि प्रदेश के विकास के लिए राष्ट्रीय नही क्षेत्रीय पार्टी की जरूरत है। उन्होने कहा कि राज्य गठन के लिए हुए आंदोलन में हम जेल गए। लेकिन आज तक भी जो सपना प्रदेश के लिए देखा गया था वो साकार नही हो पा रहा है।

बता दें की प्रदेश में अगले साल लोकसभा चुनाव होने हैं। जिसके लिए सभी पार्टियां कमर कस चुकी हैं। 2017 में पूर्व विधायक एवं राज्यमंत्री रहे ज्ञानचंद ने भाजपा का दामन थामा था। जिसे आज उन्होंने छोड़ दिया है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles