spot_img
spot_img
Sunday, June 7, 2026
spot_img

काशीपुर : खत्री सभा के पास किराये पर रह रहे युवक ने किया सुसाइड

विकास अग्रवाल
काशीपुर (महानाद) : खत्री सभा के पास अपनी ससुराल में रह रहे एक युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

आपको बता दें कि जसपुर खुर्द, काशीपुर निवासी 28 वर्षीय नितिन गुलाटी ने प्रेम विवाह किया था जिसके बाद से वह अपने ससुरालियों के साथ खत्री सभा के पास किराये के घर में रहता था और किसी हाउसिंग फाइनेंस कंपनी में प्राइवेट जॉब करता था। कल दोपहर व अपने 4.5 साल के बेटे को स्कूल से लेकर आया। उसकी पत्नी कहीं बाहर गई हुई थी। अपने बेटे को ऊपरी मंजिल पर उसकी नानी के पास छोड़कर वह वह नीचे अपने कमरे में आ गया। थोड़ी देर बाद जब उसकी पत्नी घर वापिस आई तो उसने देखा कि नितिन ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली है।

सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस भिजवा दिया है। अभी आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चला है। पुलिस की छानबीन जारी है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles