spot_img
spot_img
Wednesday, February 25, 2026
spot_img

बड़ी खबर देहरादून : ट्रैक्टर ट्राली लूटने वाले 5 डकैत यूपी से गिरफ्तार

सुहानी अग्रवाल
देहरादून (महानाद) : पुलिस ने 3 नवम्बर की रात को हुई डकैती का खुलासा करते हुए पांच डकैतों को यूपी से गिरफ्तार कर लिया। जिनके कब्जे से लूटी गयी ट्रैक्टर ट्राली, दो तमंचे, चार कारतूस व डकैती में प्रयुक्त कार भी बरामद की गयी है।

मामले का खुलासा करते हुए एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि विगत 3 नवम्बर को ग्राम कुरैशी, मौहल्ला जीवनगढ़, कोतवाली विकास नगर, देहरादून ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कुछ अज्ञात व्यक्तियों ने उसके मजदूरों को डराते-धमकाते हुये रस्सी से बांधकर उसका ट्रैक्टर मय ट्रॉली नं. यूके16 बी-4067 महेन्द्रा 575 लूट लिया है। मामले में पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर डकैतों की तलाश शुरू कर दी।

डकैतों की तलाश में जुटी पुलिस टीम द्वारा दर्रारेट में लगे सीसीटीवी कैमरों का अवलोकन किया गया तो उसमें 3 नवम्बर की रात को लूटी गयी ट्रैक्टर ट्राली दर्रारेट से गुजरती दिखाई दी, जिसमें दो लोग सवार थे और ट्रेक्टर को बिना लाईट के चला रहे थे। जिसके बाद पुलिस द्वारा उ.प्र. के अलगकृअलग स्थानों अलीपुरा, माणकमउ व अन्य स्थानों पर जाकर सीसीटीवी कैमरों का अवलोकन किया गया तथा मुखबिर की सूचना के पर सहारनपुर में सब्दरपुर गांव जाने वाली रोड पर बने अन्डर पास से लूटी गयी ट्रैक्टर ट्राली, घटना में प्रयुक्त वरना कार व दो तमंचो तथा चार कारतूसों सहित 5 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया।

पूछताछ में उन्होंने अपना नाम 1. आशु पुत्र कंवर पाल (23 वर्ष) निवासी ग्राम अलीपुरा, थाना गंगोउ, उ.प्र., 2. मोहित (25 वर्ष) पुत्र महिपाल निवासी ग्राम सब्दरपुर, थाना कुतुबसेर, उ.प्र. 3. सुमित (24 वर्ष) पुत्र करम सिंह निवासी ग्राम अलीपुरा, थाना गंगोह, उ.प्र. 4. शिवम (18 वर्ष) पुत्र जसवीर निवासी अलीपुरा, थाना गंगोह, उ.प्र. तथा मोहित उर्फ मोनू (23 वर्ष) पुत्र राकेश तोमर निवासी सब्दरपुर, थाना कुतुबसेर, उ.प्र.।

पूछताछ करने पर गिरफ्तार किये गये आशु ने बताया कि वह पहले इस्तकार ठेकेदार का ट्रैक्टर चलाता था। एक दिन बाग में ट्रैक्टर चलाने के दौरान ट्रैक्टर कीचड में फंस गया, जिसे देखकर इस्तकार ठेकेदार ने उसे काफी गंदी-गंदी गालियां देते हुये काफी जलील किया। जिस पर उसके द्वारा अपने अन्य मित्रों के साथ मिलकर ट्रैक्टर लूटने की योजना बनाई। फिर हमने 3 नवम्बर की रात करीब 1 बजे 2 देशी तमंचो से ट्रेक्टर के पास रह रहे तीन मजदूरों को डरा धमकाकर उन्हे बंधक बनाते हुये ट्रैक्टर ट्रॉली को लूट कर सब्दरपुर जनपद सहारनपुर में छिपा दिया। आज हम ट्रैक्टर ट्राली को बेचने की फिराक में थे लेकिन पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles