spot_img
spot_img
Wednesday, August 26, 2026
spot_img

काशीपुर : कंपनी का मैनेजर ले भागा पार्सल डिलीवरी के 7 लाख

विकास अग्रवाल
काशीपुर (महानाद) : एक प्राइवेट कंपनी का मैनेजर पार्सल डिलीवरी के 7 लाख रुपये लेकर फरार हो गया।

ठनेल ठमेे के मालिक ओमप्रकाश प्रसाद पुत्र राजेन्द्र प्रसाद ने काशीपुर पुलिस को तहरीर देकर बताया कि ग्राम मिमला, ढक्का कर्मचंद जिलाबिजनौर निवासी सौरव कुमार पुत्र कर्मवीर सिंह उनकी काशीपुर शाखा में पिछले 2 सालों से शाखा प्रबन्धक के पद पर कार्य कर रहा है। दिनांक 11.10.2023 को वह शाखा के लॉकर से 7 लाख रुपये लेकर फरार हो गया। जब उन्होंने उससे फोन पर बात की तो उसने कहा कि मैं शाम 5 बजे तक पैसे लेकर आ रहा हूं। लेकिन उसके बाद उसका फोन बंद आ रहा है।

ओमप्रकाश प्रसाद ने बताया कि उक्त धनराशि पार्सल डिलीवरी से प्राप्त हुई थी जिसे हमे रोज बैंक में जमा कराना होता है। जिसे हमें आगे अपने क्लाइंट को देना होता है। ओमप्रकाश ने पुलिस से उनकी रकम दिलवाये जाने की अपील की है।

ओमप्रकाश की तहरीर के आधार पर पुलिस ने धारा 406 आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच एसआई मनोज जोशी के सुपुर्द की है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles