spot_img
spot_img
Wednesday, April 29, 2026
spot_img

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत की तबीयत खराब, मैक्स अस्पताल में भर्ती

सुहानी अग्रवाल
देहरादून (महानाद) : पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत को तबीयत खराब होने के कारण मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनकी स्थिति सामान्य बताई जा रही है।

आपको बता दें कि पिछले दिनों बाजपुर में हादसे में घायल होने के बाद से पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत को कुछ दिक्कतें हो रही थीं। कुछ दिन पहले भी हरीश रावत की तबीयत बिगड़ी थी, तब उन्हें हिमालयन अस्पताल जौलीग्रांट में भर्ती कराया गया था। मुख्यमंत्री पुष्कर धामी भी उनका हालचाल जानने वहां गये थे। चिकित्सकों ने हरीश रावत के एमआरआई, सीटी स्कैन और ईको आदि टेस्ट के बाद पसली में चोट और कमर में हल्की चोट की पुष्टि की थी। अब आज उन्हें पेट में दर्द और उल्टी की शिकायत बताई गई है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles