spot_img
spot_img
Friday, February 13, 2026
spot_img

शाबाश : बाइक सवार से 6 लाख रुपये लूट कर फरार हुए लुटेरे महज एक घण्टे के अन्दर गिरफ्तार

नानकमत्ता (महानाद) : एक बाइक सवार से लगभग 6 लाख रुपये लूट कर फरार हुए लुटेरों को पुलिस ने लूटना की सूचना के महज एक घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया। दोनों लुटेरे 18 औश्र 19 साल के हैं।

मामले का खुलासा करते हुए सीओ वीर सिंह ने बताया कि बिचपुरी खैराना, नानकमत्ता निवासी मन्नु सिंह राना पुत्र जगदीश सिंह राना ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि दिनांक- 30.11.2023 को चीकाघाट पुल के पास, सिसईखेडा में मोटर साईकिल सवार दो अज्ञात बदमाशों ने उसकी मोटर साईकिल रोककर डरा धमकाकर उसका रुपयों से भरा बैग जिसमें 5,94,000/- रुपये थे, को लूटकर भाग गये हैं।

तहरीर के आधार पर तुरंत धारा 392 आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज कर तत्काल थाने से पुलिस बल को मौके के लिये रवाना हुआ। पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुये छठवीं पातशाही गेट से अंदर रास्ते से लगभग 200 मीटर पर आगे से मोटर साईकिल सवार 2 व्यक्ति जो हेलमेट पहने हुये थे, शिकायतकर्ता द्वारा दोनों को तस्दीक करने पर घेरकर पकड़ लिया। मोटर साईकिल चालक बलजिन्दर सिंह (18 वर्ष) पुत्र रमेश सिंह निवासी सिद्धानवदिया, नानकमत्ता के कब्जे से 2 लाख रुपये व एक मोबाइल फोन तथा कुलविन्दर सिंह (19 वर्ष) पुत्र जोगेन्द्र सिंह निवासी वार्ड नं. 6, ग्राम पंडरी, सितारगंज के कब्जे 1 मोबाईल तथा पीठ पर लदे काले रंग के बैग से 2,75,000 रुपये तथा बैंक ऑफ बड़ौदा की 2 पासबुक व 2 कोरी पासबुक बरामद हुई।

पुििलस द्वारा की गई पूछताछ में दोनों ने बताया कि एक व्यक्ति को हमने बैंक ऑफ बड़ौदा, सितारगंज से पैसा निकालते हुये देख लिया था, हम बैक से ही इसके पीछे लग गये थे, चीकाघाट पुल के पास हमने इसकी मोटर साईकिल रोककर इसे डरा धमकाकर बीच में रखे बैग को छीनकर लूट ले गये। लूटे गये रुपयों को हमने बिडौरा गांव में सुखविन्दर पुत्र जरनैल सिंह निवासी बिडौरा, मझोला के घर पर बंटवारा किया तथा लूटी गयी धनराशि में से 1 लाख रुपये व एक चैक बुक हमने सुखविन्दर को दी है।

अभियुक्तों के बताये अनुसार ग्राम विडौरा, मझौला में सुखविन्दर सिंह के घर पर जाकर सुखविन्दर सिंह के कब्जे से 1 लाख रुपये व 1 चैक बुक बरामद की गयी। अभियुक्तगणों द्वारा घटना में प्रयुक्त माटर साईकिल को भी बरामद करते हुये कब्जे में लिया गया।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles