spot_img
spot_img
Sunday, March 29, 2026
spot_img

काशीपुर के कटरामालियान में शराब पी रहे लोगों को मना किया तो घर में घुसकर फोड़ दिया सिर

विकास अग्रवाल
काशीपुर (महानाद): कटरामालियान निवासी एक युवक ने मौहल्ले के ही अन्य लोगों पर उसके घर में घुसकर उसके व उसके परिजनों के साथ मारपीट करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

मौ. कटरामालियान निवासी अंकित यादव पुत्र प्रताप यादव ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि दिनांक 12.11.2023 की रात्रि के 12.30 बजे उसकी बहन के घर के सामने नवीन उर्फ चौलू, अभिषेक पुत्र चन्दू, शिवा पुत्र चन्दू तथा चन्दू शराब पीकर गाली गलौच कर रहे थे, तो उसने उनको कहा कि भाई आप यहां से कहीं ओर जाकर शराब पी लो और गालीगलौच मत दो। परंतु वह नहीं माने और जान बूझकर गदी-गंदी गालियां देने लगे तथा उन्होंने उसके साथ हाथापाई की और वहां से चले गये।

अंकित ने बतताया कि थोड़ी देर बाद में फिर एकराय होकर इन लोगों ने धारदार हथियारों के साथ उसके घर में घुसकर हमला बोल दिया, जिसमें उसकी माता-दुलारी देवी व पिता प्रताप नारायण यादव व उसे गंभीर चोटें आयीं वहीं जब उसके दोस्त सागर पुत्र स्व. रामकुमार यादव ने बीच बचाव कराने की कोशिश को तो अभिषेक ने गाड़ी की चाबी निकालकर सागर के मुँह पर मारी जिससे उसका एक दांत हिल गया। उसका सिर फट गया। इन लोगों ने उनके साथ मारपीट व गाली गलौच कर जान से मारने की धमकी भी दी गयी।

अंकित की तहरीर के आधार पर पुलिस ने उक्त लोगों के खिलाफ धारा 323, 504, 506 आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच एएसआई अजीत सिंह के हवाले की है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles