spot_img
spot_img
Friday, February 27, 2026
spot_img

रामनगर : आपसी लड़ाई में चली गोली, दो घायल

रामनगर (नैनीताल) : आपसी लड़ाई में चली गोलीबारी में दो युवक घायल हो गये। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर धारा 307 के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

शांतिकुंज, पीरुमदारा, रामनगर निवासी रोशन सिंह पुत्र वेद प्रकाश सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि दिनांक 18.12.2023, सोमवार को शाम के लगभग 4 बजे उनका बेटा साहिल सिंह घर से रामनगर के लिए निकला था, जिसे शाम के लगभग 5ः30 बजे नई बस्ती, गौजानी के पास हिमांशु रावत उर्फ मकाऊ, लक्की, अंकित उर्फ छोटू व उसके अज्ञात साथियों ने गोली मार दी। जिसे अनुज नाम के व्यक्ति ने इलाज के लिए रामनगर के सरकारी अस्पताल पहुंचाया।

रोशन सिंह ने उक्त लोगों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्यवाही की मांग की है।

वहीं, धनपुर घासी, करनपुर, रामनगर निवासी अजय सिंह दोसाझा पुत्र हरप्रीत सिंह दोसाझा ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसके पिता हरप्रीत सिंह दोसाझा को काला पीलिया है। रोज की तरह वह घर से जूस पीने रामनगर की तरफ जा रहे थे। दिनांक 18.12.2023 की शाम 5 बजकर 10 मिनट पर उसके पिता का मुझे (हरप्रीत सिंह) फोन आया कि मुझे गोली मार दी गयी है, तू ब्रजेश हॉस्पिटल आ जा।

अजय सिंह ने बताया कि वहां जाकर उसे पता चला कि उसके पिता कोटद्वार रोड की तरफ से रामनगर को जा रहे थे, तभी उसके पिता ने देखा कि गौजानी, खजान के फिल्ड के पास आपस में कुछ लड़के लड़ रहे हैं जिसपर उसके पिताजी हरप्रीत सिंह बीच बचाव करने लगे। उन्होंने बताया कि मैंने उस लड़ाई में पहचान के अंकित सिंह उर्फ छोटू ,हिमांशु रावत उर्फ मकाउ को देखकर में रुक गया और बीच बचाव करने लगा तभी मेरे पीछे से साहिल ने मुझे गोली मार दी। उसके साथ चन्दन और अनिल बिष्ट और अन्य लोग भी थे। जिसके बाद वह इलाज के लिए अपने पिता को लेकर काशीपुर के एक निजी अस्पताल में ले गया।

अजय सिंह की तहरीर के आधार पर पुलिस ने दोनेां मामलों में आरोपियों के खिलाफ धारा 307 के तहत मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच एसआई मनोज सिंह नयाल के सुपुर्द की है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles