spot_img
spot_img
Thursday, February 26, 2026
spot_img

मकान में चला रहे थे देह व्यापार का धंधा, बाजपुर के युवक के साथ दो युवतियां गिरफ्तार

हरिद्वार (महानाद) : पुलिस ने एक मकान में चलाये जा रहे देह व्यापार के धंधे का भंडाफोड़ करते हुए दो युवतियों व बाजपुर निवासी एक युवक को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से आपत्तिजनक सामग्री व हजारों रुपये की नगदी भी बरामद की गयी है।

मिली जानकारी के अनुसार बीती शाम थाना सिडकुल पुलिस को सूचना मिली कि क्षेत्र के एक मकान में कुछ लोग देह व्यापार का धंधा चला रहे हैं। सूचना पर कार्यवाही करते हुए पुलिस ने बताये गये स्थान शिवम एकेडमी के निकट स्थित मकान में छापेमारी की। इस दौरान वहां हड़कंप मच गया। पुलिस को मौके पर दो युवतियां व एक युवक आपत्तिजनक स्थिति में मिले। इस पर पुलिस ने उन्हे गिरफ्तार कर लिया।

तलाशी के दौरान उनके पास से आपत्तिजनक सामग्री व हजारों रुपये की नगदी बरामद हुई। जिस पर उन्हें थाने लाकर उनके खिलाफ सम्बन्धित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कोर्ट में पेश कर दिया गया।

गिरफ्तार युवक का नाम शीतल सिंह पुत्र अतर सिंह निवासी खुशहालपुर, थाना बाजपुर जिला ऊधम सिंह नगर हाल पता सुमननगर, रानीपुर, हरिद्वार बताया जा रहा है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles