spot_img
spot_img
Thursday, March 26, 2026
spot_img

बड़ी खबर : नानकमत्ता के कारसेवा प्रमुख बाबा तरसेम सिंह को अज्ञात हमलावरों ने मारी गोली

नानकमत्ता (महानाद): गुरुद्वारा श्री नानकमत्ता साहिब के कारसेवा प्रमुख बाबा तरसेम सिंह को दो अज्ञात हमलावरों ने मार दी। इलाज के लिए बाबा को खटीमा के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

मिली जानकारी के अनुसार आज सुबह बाबा तरसेम सिंह अपने डेरे से बाहर घूमने के लिए निकले थे जहां पहले से घात लगाए दो बाइक सवार बदमाशों ने सुबह के लगभग 6.30 बजे उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। जिसमें तरसेम सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। आनन फानन में उन्हें उन्हें खटीमा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था जहां उनकी मृत्यु हो गई।

मिली जानकारी के अनुसार बाबा को 3 गोलियां लगी हैं। जिसमें से एक गोली पेट में, एक कलाई में तथा एक गोली हाथ में लगी है।

घटना की सूचना मिलते ही एसएसपी डॉ मंजूनाथ टीसी घटनास्थल के लिए रवाना हो गए हैं तथा हमलावरों की तलाशी के लिए पुलिस की कई टीमों का गठन कर दिया गया है। मौके पर भारी पुलिस फोर्स की तैनाती की गई है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles