spot_img
spot_img
Friday, March 6, 2026
spot_img

52 पेटी अवैध शराब के साथ एक शराब तस्कर गिरफ्तार

काठगोदाम (महानाद) : पुलिस ने 52 पेटी अवैध शराब के साथ 1 शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है।

आपको बता दें कि एसएसपी नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा द्वारा जनपद नैनीताल में आगामी लोकसभा निर्वाचन 2024 के सकुशल आयोजन के लिए आदर्श आचार संहिता का कड़ाई से पालन कराने के लिए सभी अधीनस्थ अधिकारियों/कर्मचारियों को कड़े निर्देश दिए गए हैं।

उक्त आदेश के क्रम में एसपी सिटी प्रकाश चंद्र तथा सीओ नितिन लोहनी के पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष काठगोदाम विमल मिश्रा के नेतृत्व में काठगोदाम पुलिस ने गौलापार क्षेत्र में छापेमारी करते हुए रामलाल कॉलोनी, गौलापार, काठगोदाम निवासी मनीष कुमार पुत्र गंगाराम के कब्जे से चिड़ियाघर के पास बने कमरे से 20 पेटी अंग्रेजी शराब एवं 32 पेटी देशी शराब कुल 52 पेटी शराब के साथ गिरफ्तार किया है।

पुलिस टीम में थानाध्यक्ष काठगोदाम विमल मिश्रा, एसआई मनोज कुमार, फिरोज आलम, महेंद्र राज सिंह, कां. सुरेंद्र सिंह, चन्दर सामंत, संतोष कुमार, योगेश कुमार तथा बसंत टम्टा शामिल थे।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles