spot_img
spot_img
Friday, March 6, 2026
spot_img

दुखद : डेढ़ माह बाद गधेरे में मिला लापता छात्र का शव

काठगोदाम (महानाद) : डेढ़ माह पहले घर से स्कूल के लिए निकले लापता छात्र की लाश जंगल में एक गधेरे से बरामद हुई है। पुलिस ने छात्र के शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। वहीं छात्र की मौत की खबर मिलते ही उसके घर में कोहराम मच गया है।

आपको बता दें कि पदमपुरी के पास रहने वाले सुभाष दुम्का का 15 वर्षीय पुत्र भास्कर दुम्का काठगोदाम थाना क्षेत्र के जवाहर ज्योति स्थित शिवपुरी में अपने फूफा मोहन सनवाल के घर पर रह कर पढ़ाई करता था और आवास विकास स्थित हिमालय विद्या मंदिर में 9वीं कक्षा का छात्र था। भास्कर विगत 17 फरवरी की सुबह 8ः30 बजे घर से स्कूल के लिए गया था लेकिन वापस घर नहीं पहुंचा।

काफी खोजअीन के बाद परिजनों ने स्कूल में जानकारी की तो पता चला कि पैरेंट्स मीटिंग होने की वजह से उस दिन स्कूल में अवकाश था। तब से भास्कर दुम्का लापता था। उसके परिजनों ने काठगोदाम थाने में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी, जिसके बाद से पुलिस छात्र की तलाश में जुटी हुई थी। इसी दौरान पुलिस ने शीतला मंदिर के पास जंगल में तलाशी ली तो लापता भास्कर का शव गधेेरे के पास मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

काठगोदाम थानाध्यक्ष विमल कुमार मिश्रा ने बताया कि भास्कर के शरीर पर किसी तरह के चोट के निशान नहीं हैं। लाश सड़ी गली अवस्था में बरामद हुई है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles