spot_img
spot_img
Wednesday, April 15, 2026
spot_img

सोशल मीडिया पर हुई शिकायत, कट गया स्कूटी चालक का चालान

नैनीताल/भवाली (महानाद) : सोशल मीडिया एक्स पर ट्वीट पर की गई शिकायत का संज्ञान लेकर नैनीताल पुलिस ने मानक से अधिक सवारी ले जा रहे स्कूटी चालक का चालान कर दिया। वहीं, यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 198 चालकों के विरुद्ध जनपद पुलिस ने कार्यवाही की तथा 15 लोगों के डीएल निरस्त कर दिये।

आपको बता दें कि सोशल मीडिया पर की गई शिकायत एक स्कूटी चालक द्वारा मानक से अधिक सवारी बैठा कर यातायात नियमों का उल्लंघन करने संबंधित वीडियो भेजी गई थी। एसएसपी नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणाद्वारा सोशल मीडिया के माध्यम से की गई शिकायत का तत्काल संज्ञान लेकर नियमों का उल्लंघन करने वाले चालक के विरुद्ध नियमानुसार कार्यवाही करने के लिए संबंधित को निर्देशित किया गया।

मामले में प्रभारी निरीक्षक भवाली डीआर वर्मा द्वारा वाहन चालक का पता लगाकर चालक पंकज निवासी पदमपुरी के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के अंतर्गत सुसंगत धाराओं में कार्यवाही करते हुए जुर्माना जमा करवाया गया तथा भविष्य में इस तरह का कृत्य ना करने हेतु जागरूक किया गया।

इसके अतिरिक्त निर्देशानुसार जनपद में सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के उद्देश्य से जनपद पुलिस द्वारा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध चैकिंग अभियान चलाकर कार्यवाही की जा रही है। पुलिस द्वारा जनपद में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 198 वाहन चालकों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के अंतर्गत कार्यवाही की गई। 5 वाहन सीज किये गए तथा 18 वाहन चालकों के डीएल निरस्तीकरण की कार्यवाही की गई है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles