spot_img
spot_img
Saturday, April 4, 2026
spot_img

गर्मी से राहत की खबर : उत्तराखंड के 11 जिलों में 4 दिन बारिश की संभावना

देहरादून (महानाद) : भयंकर गर्मी झेल रही उत्तराखंड की जनता के लिए राहत की खबर है। राज्य के 11 जिलों में चार दिन 26-29 मई तक बारिश की संभावना जताई गई है। शनिवार को मौसम विभाग की ओर से जारी पूर्वानुमान में प्रदेश के मैदानी व पहाड़ी इलाकों में आकाशीय बिजली चमकने और 40 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का येलो अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग के निदेशक डॉ. बिक्रम सिंह ने बताया कि उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़, अल्मोड़ा, नैनीताल एवं चंपावत जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। देहरादून, टिहरी और पौड़ी जिलों में बहुत हल्की से हल्की बारिश हो सकती है। अन्य जिलों में मौसम शुष्क रह सकता है। मैदानी क्षेत्रों में तेज हवाएं चलने की संभावना है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles