spot_img
spot_img
Sunday, March 15, 2026
spot_img

बिग ब्रेकिंग : 3 महीने बढ़ा नगर निकाय के प्रशासकों का कार्यकाल

देहरादून (महानाद) : शासन ने नगर निकायों में प्रशासकों का कार्यकाल तीन माह के लिए बढ़ा दिया है। राज्यपाल ने इसका आदेश भी जारी कर दिया है। निकाय चुनाव जून महीने में होने की संभावना जताई जा रही थी, लेकिन अब ये चुनाव सितंबर महीने में होने की संभावना है।

आपको बता दें कि निकाय बोर्ड का कार्यकाल 1 दिसंबर 2023 को समाप्त हो गया था। इसके बाद 6 माह के लिए इनमें जिलाधिकारी को प्रशासक नियुक्त किया गया था। कल 1 जून को नगर निकायों में नियुक्त किए गए प्रशासकों का 6 माह का कार्यकाल भी समाप्त हो गया था। अब प्रदेश में लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 की आदर्श आचार संहिता प्रभावी होने के कारण नगर निकायों की निर्वाचन प्रक्रिया सम्पन्न होने में विलंब के चलते प्रशंसकों का कार्यकाल 3 माह के लिए अतिरिक्त बढ़ाया गया है। ऐसे में उम्मीद अब सितंबर माह में नगर निकाय चुनाव संपन्न होने की है।

देखें आदेश –

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles