spot_img
spot_img
Wednesday, September 23, 2026
spot_img

बाजपुर : गड़प्पू के जंगल में पेड़ से टकराई कार, युवक की मौत

बाजपुर (महानाद) : कल रात्रि नैनीताल रोड पर गड़प्पू के जंगल में एक कार अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। जिससे कार सवार एक युवक की मौत हो गई।

मिली जानकारी के अनुसार बाजपुर के ग्राम रम्पुरा शाकर निवासी सुहैल अहमद उर्फ छोटू शुक्रवार की देर रात्रि कार द्वारा हल्द्वानी से अपने घर लौट रहा था कि गड़प्पू जंगल में अचानक उनकी कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। जिससे सुहैल अहमद उर्फ छोटू गंभीर रूप से घायल हो गया। एक्सीडेंट की सूचना मिलने पर एंबुलेंस के जरिए सुहैल को बाजपुर के सरकारी अस्पताल में लाया गया। जहां डॉक्टर ने इलाज के दौरान उसे मृत घोषित कर दिया।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles