spot_img
spot_img
Friday, March 6, 2026
spot_img

बलिदान दिवस के रूप में मनाया गया शहीद ऊधम सिंह का शहादत दिवस

रुद्रपुर (महानाद) : शहीद ऊधम सिंह के शहादत दिवस को आज जनपद में बलिदान दिवस के रूप में मनाया गया।

किच्छा विधायक तिलकराज बेहड़, जिलाधिकारी उदयराज सिंह, पूर्व विधायक किच्छा राजेश शुक्ला, निवर्तमान मेयर रामपाल सिंह, अपर जिलाधिकारी पंकज उपाध्याय, अशोक जोशी, उप जिलाधिकारी मनीष बिष्ट, गौरव पांडे, ओसी कलेक्ट्रेट अमृता शर्मा, मुख्य कोषाधिकारी डॉ. पंकज शुक्ल, पुलिस उपाधीक्षक आरडी मठपाल ने जिला कार्यालय परिसर में स्थापित शहीद ऊधम सिंह की मूर्ति एवं चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए शहीदों को नमन किया।

श्रद्धा सुमन अर्पित करने के पश्चात सभी ने शहीद ऊधम सिंह जिंदाबाद व अमर रहे के नारे लगाए, साथ ही कहा कि शहीद ऊधम सिंह के साथ ही देश के वीर शहीदों की कुर्बानी, बलिदान को कभी भी भुला नहीं सकते, जिनकी कुर्बानी और त्याग के कारण हम सभी स्वतंत्र भारत में खुली हवा में सांस ले रहे हैं।

इस अवसर पर विभिन्न जिलास्तरीय अधिकारियों व कलेक्ट्रेट स्टाफ ने भी श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles