spot_img
spot_img
Friday, March 6, 2026
spot_img

घोर कलियुग : देवर ने की 3 महीने की गर्भवती भाभी के साथ दुष्कर्म करने की कोशिश

विकास अग्रवाल
काशीपुर (महानाद) : 3 महीने की गर्भवती युवती ने अपने देवर पर उसके साथ दुष्कर्म करने की कोशिश करने तथा मारपीट करने के आरोप लगाये हैं। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

आईटीआई थाना क्षेत्र निवासी एक युवती ने तहरीर देकर बताया कि दिनांक 31.07.2024 की शाम के लगभग 5 बजे वह अपने घर पर अकेली थी। उसके पति किसी कार्य से घर से बाहर गये हुए थे। उसके देवर हरविन्दर सिंह ने उसे अकेला पाकर उसके साथ जबरदस्ती करने की कोशिश की।

युवती ने बताया कि वह 3 महीने की गर्भवती है। उसके विरोध करने पर हरविन्दर सिंह ने उसे थप्पड़ों से पीटा और उसका सूट गले से पकड़ा। उसने हाथ हटाने की कोशिश की तो हरविन्दर ने गंदी-गंदी गालियां देते हुए उसके पेट पर लात मारी। जिससे उसके पेट में अभी भी दर्द हो रहा है और उसके दहेज में मिले पूरे सामान को तोड़-फोड़ दिया। उसके द्वारा शोर मचाने पर गांव के कई लोग इकट्ठा हो गए। जिसके बाद हरविन्दर ने उसे छोड़ा।

युवती ने बताया कि इसके बाद उसने अपने पति को फोन किया। जब उसका पति घर आया तो उसके देवर हरविन्दर सिंह ने उसके पति की भी पिटाइ कर दी। उसने अपने मायके से अपने परिजनों बुलाया तो हरविन्दर ने उनके साथ भी गाली-गलौज व मारपीट की। जिसके बाद उसके परिजन उसके अपने साथ उसके मायके ले आये।

युवती ने कहा कि उसका देवर उसे जान से मारने की धमकी दे रहा है। उसने उसके खिलाफ कानूनी कार्यवाही की मांग की है। आईटीआई थाना पुलिस ने हरविन्दर के खिलाफ बीएनएस की धारा 115, 324(2), 351(2), 352 तथा 74 के तहत मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच एएसआइ्र रविन्द्र सिंह के सुपुर्द की है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles