spot_img
spot_img
Thursday, March 26, 2026
spot_img

बेटे को जाल में फंसा कर भेजा जेल, मां पर किया चाकू से हमला

देहरादून (महानाद) : एक महिला ने 4 बच्चों की मां पर उसके बेटे को अपने जाल में फंसा कर जेल भेजने तथा उस पर चाकू से हमला कर घायल करने का आरोप लगाया है।

रामपुर कलां, चोई, थाना सहसपुर, देहरादून निवासी रम्मो देवी पत्नी बाबू राम ने एसएसपी को पत्र लिखकर बताया कि दिनांक 27.7.2024की शाम के लगभग 5-6 बजे के बीच वह अपना मोबाईल ठीक करवाने के लिए बाजार आई थी। आढ़त बाजार के आस-पास मेन रोड़ पर रोजीना शेख नाम की महिला उसके पास आई और उस पर चाकू से गले पर वार कर दिया। जब उसने अपनी जान बचाने के लिए उसके चाकू से वार करने से रोकने का प्रयास किया तो चाकू की तेज धार से उसके दोनों हाथ कट गए। इसके बाद रोजीना ने अपनी चुन्नी उसके गले में डालकर उसका गला घोटने का भी प्रयास किया।

रममो देवी ने बताया कि रोजीना ने उसके पुत्र को अपने जाल में फँसाकर जेल में बंद करवा रखा है और उसकी चल अचल सम्पत्ति पर कब्जा करने की नीयत से आए दिन जानलेवा घटना को अन्जाम दे रही है। रोजीना की शिकायत पूर्व में भी वह कई बार थाना/चौकी लक्खीबाग में की है परन्तु रोजीना के खिलाफ पुलिस द्वारा कोई भी दण्डात्मक कार्यवाही नहीं की जा रही है, जिस कारण रोजीना उस पर बार-बार जानलेवा हमला कर रही है।

रम्मो देवी ने बताया कि रोजीना कोलकाता की निवासी है और चार बच्चो की माँ है। उसने रोजीना के खिलाफ कानूनी कार्यवाही की मांग की है। एसएसपी के आदेश पर पुलिस ने रोजीना शेख के खिलाफ बीएनएस की धारा 115(2), 351(3), 352 के तहत मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच एसआई निधि डबराल के सुपुर्द की है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles