spot_img
spot_img
Wednesday, February 11, 2026
spot_img

काशीपुर : रोडवेज डिपो का सहायक महाप्रबंधक रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

काशीपुर/हल्द्वानी (महानाद) : विजिलेंस की टीम ने काशीपुर रोडवेज डिपो के सहायक महाप्रबन्धक अनिल कुमार सैनी 9 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

आपको बता दें कि आज दिनांक 17.08.2024 को सीओ विजिलेंस, सेक्टर हल्द्वानी जिला नैनीताल अनिल सिंह मनराल के पर्यवेक्षण में तथा निरीक्षक हेम चन्द्र पाण्डे के नेतृत्व में विजिलेंस टीम ने एक शिकायतकर्ता की शिकायत पर काशीपुर डिपो के सहायक महाप्रबन्धक अनिल कुमार सैनी को शिकायतकर्ता से 9 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुये रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

मामले की जानकारी देते हुए सीओ अनिल सिंह मनराल ने बताया कि शिकायतकर्ता ने विजिलेंस में शिकायत की थी कि मेरी 3 अनुबन्धित बसों के सुचारू रूप से संचालन के लिये मुझसे 3 हजार रुपये प्रति बस के हिसाब से रिश्वत की मांग की जा रही है, वह रिश्वत नहीं देना चाहता है तथा महाप्रबन्धक के खिलाफ कानूनी कार्यवाही चाहता है।

उक्त शिकायत पर उनके (सीओ अनिल सिंह मनराल) द्वारा शिकायतकर्ता के शिकायती प्रार्थना पत्र की जांच कराने पर तथ्य सही पाये जाने पर नियमानुसार ट्रैप टीम का गठन किया गया तथा शिकायतकर्ता से रिश्वत लेने पर ट्रैप टीम द्वारा नियमानुसार कार्यवाही करते हुये आज दिनांक 17-08-2024 को अनिल कुमार सैनी, सहायक महाप्रबन्धक, उत्तराखण्ड परिवहन निगम काशीपुर निवासी निकट प्राइमरी स्कूल, केशवनगर, बाजपुर को विजिलेंस, सेक्टर हल्द्वानी की टीम द्वारा रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के आवास की खाना तलाशी की जा रही है व पूछताछ जारी है।

उक्त प्रकरण में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत कर अनुसंधान किया जायेगा। निदेशक सतर्कता डॉ. वी. मुरूगेशन द्वारा ट्रैप टीम को नगद पुरस्कार से पुरूष्कृत करने की घोषणा की गयी है।

सतर्कता अधिष्ठान के टोल फ्री हैल्पलाइन नम्बर-1064 एवं व्हाट्सएप हैल्पलाईन नम्बर 9456592300 पर 24ग्7 पर सम्पर्क कर भ्रष्टाचार के विरुद्ध अभियान में अपना महत्वपूर्ण योगदान देने हेतु निदेशक सतर्कता डॉ. वी. मुरूगेशन द्वारा अपील की गई है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles