spot_img
spot_img
Wednesday, February 25, 2026
spot_img

आबिद नूरी बनेंगे जसपुर के चेयरमैन, करेंगे विकास

पराग अग्रवाल
जसपुर (महानाद) :  कांग्रेस पार्टी ने प्रदेश में नगर निकाय चुनाव की तैयारियों में जुटे अपने प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी है। सूची में जसपुर नगर पालिका के प्रत्याशी के रूप में आबिद नूरी पर भरोसा जताया गया है। पार्टी की पहली सूची में जसपुर से आबिद नूरी को पार्टी का अधिकृत प्रत्याशी बनाया गया है।

आपको बता दें कि कांग्रेस पार्टी से अध्यक्ष पद के लिए टिकट पाने के लिए लगभग आधा दर्जन उम्मीदवार कतार में लगे थे। पार्टी ने जनता से जांच परख कर आबिद नूरी को कांग्रेस पार्टी से जसपुर का चेयरमैन प्रत्याशी घोषित किया है।

टिकट मिलने के बाद प्रत्याशी आबिद नूरी ने कहा कि जसपुर की जनता उनके साथ है। वह कांग्रेस पार्टी से चुनाव लड़कर जसपुर के चेयरमैन बनेंगे। जिसके बाद जसपुर का चहंुमुखी विकास होगा।

बधाई देने वालों में विधायक आदेश चौहान, राहुल गहलौत, सर्वेश चौहान, मौ. रशीद, अल नूरी, आफताब आलम, शाहनवाज, मौ. आदिल, विकास कुमार, रिपुदमन सिंह, सलीम हुसैन, रईस अहमद, परवेज आलम, शमीम, इकबाल, प्रयाग चौधरी, दिनेश कुमार, विवेक कुमार, स. सुखदेव सिंह, मौ. इख्तियार बबलू, समीर, निजामुद्दीन, आसिफ अली, जफर, हकीम आदि शामिल रहे।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles