spot_img
spot_img
Tuesday, July 14, 2026
spot_img

अज्ञात वाहन ने मारी बाइक को टक्कर, महिला की मौत

रजनेश सिंह
जैथरा (महानाद) : जैथरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत अज्ञात वाहन ने एक बाइक को टक्कर मार दी जिससे बाइक से गिरकर एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसे जैथरा के अस्पताल में कराया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

बता दें कि 50 वर्षीया पुष्पा देवी अपने ग्राम नगला सुमिरत से बाइक द्वारा अपने बेटे के साथ अपनी लड़की के घर ग्राम तरगमा जा रही थी। तभी अचानक पीछे से आ रही गाड़ी ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी जिससे बाइक पर बैठी पुष्पा देवी जमीन पर जाकर गिरी जिससे उसे गंभीर चोटें आई। आनन फानन में उसे जैथरा के अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles