spot_img
spot_img
Thursday, February 12, 2026
spot_img

सांसद अजय भट्ट के केंद्र में मंत्री बनने पर भाजपाईयों ने बांटी मिठाई

सलीम अहमद
रामनगर (महानाद) : भारतीय जनता पार्टी के नैनीताल-उधम सिंह नगर सीट से लोकसभा सांसद अजय भट्ट को केंद्रीय मंत्रिमंडल में मंत्री बनाये जाने पर कार्यकर्ताओं ने खुशी का इजहार करते हुए मिष्ठान वितरण किया।

बता दें कि भाजपा रामनगर के नगर एवं ग्रामीण मंडल कार्यकर्ताओं ने सांसद अजय भट्ट को नरेंद्र मोदी कैबिनेट में मंत्री बनाये जाने पर लखनपुर चैराहे पर आतिशबाजी और मिष्ठान वितरण कर खुशी का इजहार किया। इस मौके पर महिला मंडल अध्यक्ष भावना भट्ट, प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य राकेश नैनवाल, नवीन करगेती, पूरन नैनवाल, मनोज रावत, विशन दत्त शर्मा, हरीश बेलवाल, नीमा मठपाल, मीडिया प्रभारी कुलदीप शर्मा, बसंती राणा, जेसी लोहानी, मनोज सती, राजेश शर्मा आदि युवा मोर्चा एवं महिला मोर्चा के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles