spot_img
spot_img
Tuesday, August 18, 2026
spot_img

काशीपुर : इंटर कालेज के प्रधानाचार्य पर लगे छेड़खानी व दुष्कर्म की कोशिश के आरोप

आकाश गुप्ता
काशीपुर (महानाद) : इंटर कॉलेज की एक महिला कर्मचारी ने कॉलेज के प्रधानाचार्य पर उसके साथ छेड़खानी करने व दुष्कर्म की कोशिश करने के आरोप लगाये हैं।

आपको बता दें कि कॉलेज की एक महिला कर्मचारी ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि पं. गोविन्द बल्लभ पंत इंटर कॉलेज के पूर्व प्रधानाचार्य अक्सर उसके साथ अश्लील व्यवहार करते थे। कुछ दिन पूर्व उनके द्वारा उसके साथ बलात्कार करने की भी कोशिश की। इसी कारण उन्होंने कर्मचारी का वेतन भी रोक दिया। महिला ने कहा कि उन्होंने समाज के डर से इस बात की शिकायत नहीं की। लेकिन जब उन्हें (प्रधानाचार्य) कॉलेज से हटा दिया गया। तो वे उसे धमकी देने लगे कि यदि तूने छेड़छाड़ करने व बलात्कार का प्रयास करने की बात किसी को बताई तो तुझे जिन्दा नहीं छोड़ूंगा।

महिला ने आरोप लगाया है कि उक्त प्रधानाचार्य ने कॉलेज में पढ़ने वाली 3 नाबालिग छात्राओं के साथ भी अश्लीलता की है। लेकिन उनके परिजन समाज के कारण खुलकर नहीं आ पा रहे हैं।

मामले में जानकारी देते हुए सीओ वंदना वर्मा ने बताया कि कॉलेज के प्रधानाचार्य के खिलाफ छेड़खानी व दुष्कर्म को लेकर एक महिला ने तहरीर दी है। मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जायेगी।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles