spot_img
spot_img
Friday, March 27, 2026
spot_img

चुनाव के समय अवैध शराब बेचकर कमाना चाहता था मुनाफा, शराब तो गई ही, खुद भी पहुंचा जेल

सलीम अहमद
हल्द्वानी (महानाद) : चुनाव आचार संहिता प्रभावी होने के पश्चात अवैध शराब के विरुद्ध जनपद नैनीताल पुलिस द्वारा अब तक की सबसे बड़ी कार्यवाही करते हुए 78 पेटी अवैध शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।
बता दें कि आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2022 को सकुशल संपन्न कराए जाने के उद्देश्य से एसएसपी नैनीताल पंकज भट्ट के आदेशानुसार’ एएसपी क्राइम/नोडल अधिकारी विधानसभा चुनाव नैनीताल जगदीश चंद्र के दिशा-निर्देशन एवं सीओ हल्द्वानी भूपेंद्र सिंह धोनी के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष मुखानी दीपक सिंह बिष्ट के नेतृत्व में थाना मुखानी पुलिस टीम द्वारा गोपनीय सूचना के आधार पर ग्राम पीपलपोखरा, लामाचौड, मुखानी स्थित मुकेश गोस्वामी के मकान के गोदाम में अचानक छापेमारी कर आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन के दौरान अवैध रूप से विक्रय हेतु गोदाम में छिपाकर कर रखी गई 78 पेटी (गुलाब मार्का देसी मसालेदार शराब) जब्त की गई। गोदाम से जब्त शराब की कीमत लगभग 2,80,000 रुपये आंकी गई है।
जांच में पा चला कि मकान स्वामी मुकेश गोस्वामी द्वारा उक्त गोदाम त्रिलोक सिंह बिष्ट निवासी शिवाजी कॉलोनी, हल्द्वानी को किराए पर दिया गया था। जिस संबंध में आरोपी त्रिलोक सिंह बिष्ट के विरुद्ध थाना मुखानी में एफआईआर सं. 17/2022, धारा-60/63 आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया तथा भवन स्वामी मुकेश गोस्वामी का मौके पर उत्तराखंड पुलिस अधिनियम की धारा 83 के अंतर्गत 10,000 रुपये का चालान किया गया।
एसएसपवी नैनीताल द्वारा पुलिस की मुस्तैदी की सराहना करते हुए अवैध शराब का जखीरा पकड़ने वाली पुलिस टीम को 1000 रुपये के नगद पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।
पुलिस टीम में थानाध्यक्ष मुखानी दीपक सिंह बिष्ट, एसआई भूपाल राम पौरी, कां. प्रवीण सिंह तथा होमगार्ड इंद्रजीत सिंह शामिल थे।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles