spot_img
spot_img
Tuesday, August 25, 2026
spot_img

फेमस यूट्यूबर सौरभ जोशी से भाऊ गैंग ने मांगी 5 करोड़ की रंगदारी

हल्द्वानी (महानाद) : फेमस यूट्यूबर सौरभ जोशी से भाऊ गैंग के नाम पर 5 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। पुलिस ने सौरभ जोशी की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

ओलिविया सोसाईटी, रामपुर रोड, हल्द्वानी निवासी यूट्यूबर सौरभ जोशी पुत्र हरेन्द्र कुमार जोशी ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि दिनांक 15.9.2025 को उसकी मेल आई डी पर एक मेल प्राप्त हुआ जिसमें स्वंय को भाऊ गैंग से बताने वाले व्यक्ति ने उससे 5 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी है तथा रंगदारी न देने पर उसे गोली मारने की धमकी दी है। साथ ही उसकी गाडी पर भी फायरिंग करने की धमकी भी दी है।

सौरभ ने बताया कि उसे यह भी धमकी दी है, कि यह कोई फेक मेल नहीं है और यदि उसने ध्यान नहीं दिया तो गम्भीर परिणाम भुगतने पड़ेंगे। सौरभ ने अपनी व अपने परिवार की सुरक्षा की चिंता जताते हुए पुलिस से कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।

पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात रंगदारी मांगने वाले के खिलाफ बीएनएस की धारा 308(4) के तहत मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच एसआई रोहिताश सिंह के हवाले की है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles