बिग ब्रेकिंग : भाजपा ने जारी की 195 लोकसभा उम्मीदवारों की लिस्ट, देखें उत्तराखंड में किसे-किसे मिला टिकट

4
1421

नई दिल्ली (महानाद): भाजपा ने आज 195 लोकसभा उम्मीदवरों की लिस्ट जारी कर दी। उक्त लिस्ट में 57 पिछड़ी जाति, 28 महिला, 27 दलित तथा 34 केंद्रीय मंत्रियों को उम्मीदवार बनाया गया है। इस लिस्ट में यूपी की 51, पश्चिम बंगाल की 20, मध्य प्रदेश की 24, गुजरात, की 15, राजस्थान की 15, केरल की 12, तेलंगाना की 9, आसाम की 11, झारखंड की 11, छत्तीसगढ़ की 11, दिल्ली की 5, जम्मू कश्मीर की 2, उत्तराखंड की 3, अरुणाचल प्रदेश की 2, गोवा, त्रिपुरा, अंडमान एंड निकोबार एवं दमन दीव की 1-1 को शामिल किया गया है।

वाराणसी से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, चांदनी चौक से प्रवीन खंडेलवाल, उत्तर पूर्वी दिल्ली से मनोज तिवारी, नई दिल्ली से सुषमा स्वराज की पुत्री बांसुरी स्वराज, पश्चिमी दिल्ली कमलजीत सहरावत, दक्षिणी दिल्ली रामवीर सिंह विधुड़ी, डिब्रूगढ़ से सर्वानंद सोनोवाल, किरण रिजिजू अरुणाचल, रायपुर से बृजमोहन अग्रवाल चुनाव लड़ेंगे।

Advertisement

उत्तराखंड में टिहरी से माला राज्यलक्ष्मी शाह, अल्मोड़ा से अजय टम्टा, नैनीताल-उधम सिंह नगर से अजय भट्ट को टिकट दिया गया है।

गांधीनगर से गृहमंत्री अमित शाह, उधमपुर से डॉ. जितेन्द्र सिंह, गोड्डा से निशिकांत दूबे, खूंटी से अर्जुन मुंडा, गुना से ज्योतिरादित्य सिंधिया, जबलपुर से आशीष दूबे, विदिशा से शिवराज सिंह चौहान, मंदसौर से सुधीर गुप्ता, बीकानेर से अर्जुनराम मेघवाल, अलवर से भूपेंद्र यादव, जोधपुर से गजेन्द्र सिंह शेखावत, चित्तौड़गढ़ सीपी जोशी, कोटा से लोकसभा स्पीकर ओम बिरला, त्रिपुरा से बिप्लव कुमार देव, को टिकट दिया गया है।

मुजफ्फरनगर से संजीव कुमार बालियान, मथुरा से हेमा मालिनी, नोएडा से महेश शर्मा, एटा से कल्याण सिंह के बेटे, लखनऊ से राजनाथ, अमेठी से स्मृति ईरानी, उन्नाव से साक्षी महाराज, फैजाबाद से लल्लू सिंह, कन्नौज से सुब्रत पाठक, गोरखपुर से रवि किशन, अमरोहा से कंवर सिंह तंवर, फतेहपुर से साध्वी निरंजन ज्योति, आजमगढ़ से निरहुआ, हुगली से लोकेट चटर्जी चुनाव लड़ेंगे।

बीजेपी की पहली लिस्ट में किस-किस को मिला टिकट

गांधीनगर – अमित शाह
चांदनी चौक (दिल्ली) – प्रवीण खंडेवाल
नॉर्थ ईस्ट दिल्ली – मनोज तिवारी
नई दिल्ली – बांसुरी स्वराज
दक्षिणी दिल्ली – रामवीर सिंह
वेस्ट दिल्ली – कमलजीत सहरावत
गुना – ज्योतिरादित्य सिंधिया
विदिशा – शिवराज सिंह चौहान
भोपाल – आलोक शर्मा
खजुरोह – बीडी शर्मा
मंडला – फग्गन सिंह
बीकानेर – अर्जुन मेघवाल
अलवर – भूपेंद्र यादव
सीपी जोशी- चित्तौड़गढ़
कोटा- ओम बिरला
झालावाड़- दुष्यंत सिंह
जोधपुर- गजेंद्र शेखावत
लखनऊ – राजनाथ सिंह
अमेठी- स्मृति इरानी
गौतम बुद्ध नगर – महेश शर्मा
रामपुर – घनश्याम लोधी
मुजफ्फरनगर – बालियान
फतेहपुर सीकरी – राजकुमार चहर
आगरा – एसएस बघेल
महाराजगंज- पंकज चौधरी
डुमरियागंज- जगदंबिका पाल
चंदौली- महेंद्रनाथ पाण्डेय
जौनपुर- कृपाशंकर सिंह
सलेमपुर- रविंद्र कुशवाहा
आजमगढ़- निरहुआ
बासगांव- कमलेश पासवान
कुशीनगर- विजय दुबे
गोरखपुर- रविकिशन
संतकबीरनगर- प्रवीण निषाद
बस्ती- हरीश द्विवेदी
गोंडा- कीर्तिवर्धन सिंह उर्फ राजा भैया
श्रावस्ती- साकेत मिश्रा
आंबडेकर नगर- रितेश पाण्डेय
फैजाबाद- लल्लू सिंह
फतेहपुर- साध्वी निरंजन ज्योति
बांदा- आरके सिंह पटेल
हमीरपुरपुर- कुंवर पुष्पेंद्र सिंह चंदेल
झांसी- अनुराग शर्मा
जालौन- भानुप्रताप वर्मा
कन्नौज- सुब्रत पाठक
नैनीताल – अजय भट्ट
अल्मोड़ा – अजय टम्टा
टिहरी – माला
त्रिपुरा वेस्ट – विप्लव
उधमपुर – जितेंद्र सिंह
जम्मू – जुगल किशोर शर्मा
अंडमान – विष्णु पडारे
अरुणाचल वेस्ट – किरण रिजिजू
अरुणाचल ईस्ट- तापिर गाव
सिलचर – परिमल
मंगलदोई – दिलीप सेकिया
सरगुजा – चिंतामणि महाराज
तिरुवनंतपुरम – राजीव चंद्रशेखर

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here