spot_img
spot_img
Friday, July 31, 2026
spot_img

बहुत बड़ी खबर: प्रधानमंत्री ने किया तीनों कृषि कानूनों को वापिस लेने का एलान

नई दिल्ली (महानाद) : गुरु पर्व और कार्तिक पूर्णिमा के विशेष अवसर पर देश को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तीनों नए कृषि कानूनों को वापस लेने का ऐलान कर दिया।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि मैं आज देशवासियों से क्षमा मांगते हुए यह कहना चाहता हूं कि हमारी तपस्या में कोई कमी रह गई होगी कि कुछ किसान भाइयों को समझा नहीं पाए। आज गुरुनानक देव का पवित्र पर्व है। ये समय किसी को दोष देने का नहीं है। आज पूरे देश को यह बताने आया हूं कि तीनों कृषि कानूनों को वापस लेने का फैसला किया है। इस महीने के अंत में तीनों कृषि कानूनों को वापस लेने की संवैधानिक प्रक्रिया शुरू कर देंग।

प्रधानमंत्री मोदी ने आंदोलन पर बैठे लोगों को प्रकाश पर्व पर घर वापसी करने की अपील की है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles